
KPN24:- सक्ती जिले की आदर्श ग्राम पंचायत काशीगढ़ के आश्रित ग्राम अचानकपुर में दो दिवसीय सतगुरु कबीर साहेब सतसंग एवं चौका आरती कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक कमल खूंटे जी के गृह आंगन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में आदर्श ग्राम पंचायत काशीगढ़ की सम्माननीय सरपंच प्रतिनिधि सुनीता गोपाल दास महंत, मंडी समिति के अध्यक्ष बिसाहू चंद्रा, सहयोगी कार्यकर्ता कमलेश चंद्रा तथा पंचगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने सतगुरु कबीर साहेब जी की गुरुगद्दी की पूजा-अर्चना कर आयोजक परिवार को सहयोग प्रदान किया तथा ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि सुनीता गोपाल दास महंत ने ग्राम अचानकपुर के विकास हेतु नाली निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण की घोषणा की, जिसका ग्रामीणों ने हर्षपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक परिवार की ओर से गोपाल दास महंत, बिसाहू चंद्रा एवं कमलेश चंद्रा को श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामवासी एवं उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए सतगुरु कबीर साहेब के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया।










