
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की कोतवाली पुलिस ने बीती रात डकैती का प्रयास करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक मोबाइल, दो सब्बल, दो नकाब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव, हाल मुकाम लक्की डेयरी के पीछे, जांजगीर।
2️⃣ चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला।
3️⃣ हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला।
4️⃣ जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर।
5️⃣ तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाटापारा थाना जांजगीर।
घटना का विवरण
05 अक्टूबर 2025 की रात करीब 2 बजे श्याम सुपर मार्केट, पेंडी रोड जांजगीर में दुकान का शटर तोड़ने की आवाज सुनकर दुकान मालिक राहुल अग्रवाल पिता छगनलाल अग्रवाल अपने पिता के साथ बाहर निकले, जहां उन्होंने तीन नकाबपोश व्यक्तियों को शटर तोड़ने का प्रयास करते देखा। जैसे ही उन्हें देखा गया, तीनों आरोपी मौके से भाग गए।
सूचना पर पुलिस की रात्रि गश्त पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। रिपोर्ट के आधार पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 907/25 धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 बीएनएस तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ और जब्ती
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर, और हितेश दिनकर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे चोरी की नियत से रात्रि में घूम रहे थे और उनके पास पिस्टल व कारतूस हैं, जो उन्हें जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी से प्राप्त हुए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 1 नग पिस्टल, 5 नग कारतूस, 1 नग चाकू, 1 नग मोबाइल, 2 नग सब्बल, 2 नग नकाब और 1 मोटरसाइकिल बरामद की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज 06 अक्टूबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे एवं सुनील सूर्यवंशी की भूमिका सराहनीय रही।










