"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाना चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

KPN24:-जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी —

1. नारायण धीवर पिता महेश धीवर, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सिवनी, थाना चांपा

2. अजय कुमार बरेठ पिता संत राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिवनी, थाना चांपा

मामले का विवरण :- थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम सिवनी के सारथी मोहल्ला एवं ग्राम कुरदा के नाउन मोहल्ला क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 65 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमत ₹5200) एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹1000) जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

अधिकारियों की भूमिका :- इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

इस टीम में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, वीरेश सिंह एवं जय उरांव की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस का सख्त संदेश :- पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More