"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ,6 से 9 अक्टूबर तक जांजगीर में होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान जांजगीर में सोमवार को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्री ब्यास कश्यप ने खेल ध्वज फहराकर किया।

चार दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के पांच जोन — बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा से आए करीब 400 खिलाड़ी और 100 अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 9 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें कुश्ती फ्री स्टाइल (बालक/बालिका) और ग्रीको रोमन (बालक) वर्गों में मुकाबले होंगे।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक ब्यास कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जीत-हार से अधिक जरूरी है खेल भावना और अनुशासन।” वहीं अम्बेश जांगड़े ने कहा कि “खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें हार और जीत दोनों से सीखने की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मार्चपास्ट ने सभी का मन मोह लिया।
राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. वर्षा बिंद ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक यादव ने किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More