"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जांजगीर एवं नैला क्षेत्र के सरपंचों और जनपद सदस्यों की बैठक संपन्न

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे द्वारा आज जांजगीर स्थित सीएसपी कार्यालय में क्षेत्र के ग्राम सरपंचों एवं जनपद सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना, साइबर फ्रॉड या महिला संबंधी अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कमांडो दल के गठन की भी चर्चा की गई, जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सीएसपी सुश्री खापर्डे ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ या सट्टा का संचालन करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए ताकि उस पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पाण्डेय तथा चौकी नैला प्रभारी सहित क्षेत्र के सभी सरपंच एवं जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से नागरिकों को सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More