"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फर्जी रजिस्ट्री कर लाखों की ठगी — चांपा पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी दंपत्ति के विरुद्ध चांपा थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। आरोपी ने किसी अन्य की जमीन को अपनी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और लगभग 30 लाख रुपए में बिक्री कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, गौतम राठौर और उसकी पत्नी ने ग्राम हथनेवरा में स्थित जमीन को अपनी संपत्ति बताकर विक्रय किया, जबकि वह जमीन वास्तव में गंगेश्वर और देवेंद्र पटेल निवासी कोटाडाबरी थाना चांपा की थी। संबंधित जमीन पर असली मालिकों का कब्जा था और वे हर वर्ष उसमें धान की फसल लगाते थे।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी दंपत्ति ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई, जिससे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस पर दोनों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गौतम राठौर के विरुद्ध पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार है। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश जारी है तथा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों पर आगे की विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More