"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा न्यायालयों का औचक निरीक्षण

KPN24:- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज रायगढ़ में औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिला न्यायालयों का भी दौरा किया।

मुख्य बिंदु:

दीपावली अवकाश के दौरान भी महत्वपूर्ण प्रकरणों पर सुनवाई और न्यायालयीन व्यवस्था का निरीक्षण।

जिला न्यायालय रायगढ़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों जितेन्द्र कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित।

अधिवक्ताओं से संवाद और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटान के निर्देश।

खरसिया सिविल न्यायालय के नए भवन का निरीक्षण, न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक और पार्किंग में प्रकाश व्यवस्था के निर्देश।

सक्ती न्यायालय में सभी कक्षों और अनुभागों का अवलोकन, अधिवक्ताओं द्वारा हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत।

जांजगीर-चांपा जिला न्यायालय का निरीक्षण, प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और न्यायालय भवन की साफ-सफाई पर संतोष।

मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीए एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम और प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी उपस्थित।

माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निरंतर प्रयासों से राज्य की न्यायालयीन व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More