"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सुने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली सफलता

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 30 किलो चावल तथा घटना में प्रयुक्त ताला काटने वाला कटर मशीन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी —
1️⃣ अवधेश महिपाल पिता अजीत महिपाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा
2️⃣ धीरेन्द्र सिंह महिपाल उर्फ राजू पिता दरबार सिंह महिपाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा
3️⃣ अशीष महिपाल पिता स्व. लोकपाल सिंह महिपाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा
4️⃣ फूलेश्वर कुमार महिपाल उर्फ गुड्डू पिता स्व. रामायण प्रसाद महिपाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा

घटना का विवरण —
दिनांक 07 नवम्बर 2025 की सुबह प्रार्थी विमलेश कुमार महिपाल, निवासी नरियरा थाना मुलमुला के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे चावल, धान की कट्टी, बर्तन एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

चोरी के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस की टीम ने लगातार पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अवधेश महिपाल, धीरेन्द्र सिंह महिपाल, आशीष महिपाल एवं फूलेश्वर कुमार महिपाल को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर 30 किलो चावल चोरी करना स्वीकार किया। शेष नगदी व बर्तन चोरी नहीं करना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त ताला काटने का हथियार बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम का योगदान 
इस कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. सितेश यादव, आरक्षक मनभावन पटेल, आरक्षक हेमंत खरे एवं ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More