"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

दिल्ली बम धमाके की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर :- रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज, ढाबा, बस स्टैंड व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान

KPN24 :- दिल्ली में हुए बम धमाके की घटना के मद्देनजर जांजगीर-चांपा जिला पुलिस पूर्णतः सतर्क हो गई है। जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, जनहानि, लूट या चोरी जैसी वारदातों को रोकने हेतु पुलिस बल को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार एवं CSP जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जिले के होटल, लॉज, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन (चांपा व नैला) सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की विस्तृत जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More