"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में लागू होगी बायोमेट्रिक आधार उपस्थिति प्रणाली

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों—विकासखंड, तहसील, जनपद पंचायत, नगर पालिका व नगर पंचायतों में बायोमैट्रिक आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए।

इसके लिए उपकरण स्थापना, नेटवर्क कनेक्टिविटी और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करने कहा गया।
विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, ई-ऑफिस, लंबित समय-सीमा प्रकरणों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उपस्थित

जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More