"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नगर पंचायत जैजैपुर में चंदन धीवर बने विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व धीवर समाज में खुशी का माहौल

KPN24:- जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 अंतर्गत नगर पंचायत जैजैपुर में चंदन धीवर (वार्ड क्रमांक 09) को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नगर पंचायत जैजैपुर के दिलीप चन्द्रा की अनुशंसा पर की गई है। चंदन धीवर को मिली इस जिम्मेदारी से नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और धीवर समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

नियुक्ति के बाद चंदन धीवर ने कहा कि वे विधायक बालेश्वर साहू एवं संगठन के निर्देशानुसार ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं, माताओं और बहनों को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

चंदन धीवर को बधाई देने वालों में दिलीप चन्द्रा, मयंक सोनी, राजकुमार चन्द्रा, राकेश अग्रवाल, अखिलेश स्वर्णकार, पिंटू चौहान, शब्दर खान, शेखनूर खान, विश्वकांता साहू, नकुल चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, सागर दास, दया धीवर, गोविंद धीवर, दशरथ धीवर, नकुल धीवर, लक्ष्मी प्रसाद धीवर, दुकालू धीवर, परमेश्वर धीवर, शत्रुहन धीवर, संतोष जायसवाल, रवि थवाईत, किशोर चन्द्रा, कार्तिक चन्द्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं धीवर समाज के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More