
KPN24 :- मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली द्वारा शासकीय हाई स्कूल तुषार के वरिष्ठ व्याख्याता चंद्र कुमार चंद्रा को शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु मानद पी.एच.डी. उपाधि से सम्मानित किया गया है।
चंद्र कुमार चंद्रा लंबे समय से शिक्षण कार्य में नवाचार, अनुशासन और सृजनात्मक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके कारण वे छात्रों के साथ-साथ सहकर्मियों के मध्य भी अत्यंत लोकप्रिय हैं।
शिक्षक होने के साथ-साथ श्री चंद्रा एक प्रख्यात तबला वादक, गायक, नृत्यक, प्रवचनकर्ता एवं कुशल उद्घोषक भी हैं। कला और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना की जाती है।
विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा उपाधि प्रदान करते हुए कहा गया कि—
“श्री चंद्रा जैसे समर्पित और सृजनशील शिक्षकों के कारण ही शिक्षा जगत में मानवता और रचनात्मकता का विस्तार संभव हो पाता है।” श्री चंद्रा को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और इसे शिक्षण जगत में एक प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।










