
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने क्रेशर प्लांटों में लगातार हो रही तांबा तार चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 KG जला हुआ तांबा तार बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303 (2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजेन्द्र साहू पिता बैशाखू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी किरारी
2. शेख रिजवान, उम्र 19 वर्ष, निवासी कटघोरा, जिला कोरबा (खरीदार)
घटना का विवरण
प्रार्थी मुकेश कुमार जैन निवासी अकलतरा ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किरारी स्थित क्रेशर प्लांट में लगे केबल तार, सर्विस तार एवं तांबा तार करीब 400 मीटर, तथा अन्य 05 क्रेशर मालिकों के प्लांटों में लगे कुल 1520 मीटर तांबा तार को 25-26 नवम्बर 2025 की रात अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 617/2025 धारा 303 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर पुराने आदतन चोर राजेन्द्र साहू को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 6 अलग-अलग क्रेशर प्लांटों से तांबा तार चोरी कर उसे शेख रिजवान को बेच दिया।
पूछताछ के आधार पर शेख रिजवान के पास से 20 किलो जला हुआ तांबा तार बरामद किया गया। आरोपी राजेंद्र ने चोरी की रकम से नए कपड़े (पेंट-शर्ट) खरीदने और खर्च करने की बात भी कबूल की।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित होने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस सफलता में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा) और थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










