
KPN24:- सक्ती जिले के जैजैपुर में विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन ग्राम कुटराबोड में किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर सुश्री पुष्पा खूंटे रहीं। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीताराम (मुन्ना) चन्द्रा, सरपंच संघ अध्यक्ष ऋषि बनाफर, सरपंच रूपा टंडन, नटराज सिंह चन्द्रा, योगेश्वर सिदार, बोट सिंह चन्द्रा तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि परदेशी खूंटे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से की गई। सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी तेजेश्वर यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटराबोड के खेल मैदान में उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं में खो-खो, रस्साकशी, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद एवं 100 मीटर दौड़ सहित कई पारंपरिक खेल शामिल किए गए।
विजेता खिलाड़ियों की सूची
खेल वर्ग विजेता खिलाड़ी / टीम
वॉलीबॉल बालक अंशु टीम मलनी, चंद्रहास एवं टीम तुषार
कबड्डी बालक विकास एवं टीम रीवाड़ीह
कबड्डी बालिका नीतू सोनवानी एवं टीम ठठारी
खो-खो बालक तरुण कश्यप एवं टीम घिवरा
खो-खो बालिका अंजलि केवट एवं टीम रायपुरा
रस्साकशी बालक सिद्धांत कुर्रे एवं टीम ठठारी
रस्साकशी बालिका तानिया एवं टीम ठठारी
गिल्ली-डंडा बालक सुदामा साहू गुजियाबोड
गिल्ली-डंडा बालिका सानिया खुटे दर्राभाठा
गेंड़ी दौड़ बालक विकास कुमार धमनी
गेंड़ी दौड़ बालिका ईशा लहरे ठठारी
लंबी कूद बालक श्रीराम अजगल्ले ठठारी
लंबी कूद बालिका ज्योति कुंवर ओडेकेरा
100 मीटर दौड़ बालक हिमांशु टंडन हसौद, झसकेतन साहू हसौद
100 मीटर दौड़ बालिका पुतरी भैना ठठारी
सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में निर्मल सिंह भैना, कन्हैया बर्मन, लीला, मीना, रमशिला, सौखी यादव, तुलसी चंद्रा, संतोष यादव, अनिल निराला, मुकेश देवांगन आदि का विशेष योगदान रहा। संचालन लीलाधर चंद्रा द्वारा किया गया।










