
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा तथा कलेक्टर जन्मेजय महोबे शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, उप जेल अधीक्षक डी.डी. टोडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वॉलेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जांच के दौरान दल ने जिला जेल में दी जा रही विधिक सहायता सेवाओं, जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाएं, वीसी कक्ष की कार्यप्रणाली, जेल बिल्डिंग एवं बैरकों की संरचना, मुलाकात कक्ष, बंदियों को उपलब्ध सुविधाएं, टॉयलेट व पेयजल व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी की स्थिति, कपड़ों की उपलब्धता, तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
इसके साथ ही दल ने बंदियों से उनके प्रकरणों में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।










