
KPN24 :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित 15वां प्रादेशिक अधिवेशन एवं 24वां कूर्मि संझा – 2025 20 और 21 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बुधवारी बाजार, सक्ती में होने जा रहा है।
इसी कड़ी में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल महामहिम रमेश बैस, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा तथा प्रदेश के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह अधिवेशन समाज की सांस्कृतिक धरोहर, एकता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का प्रमुख माध्यम है। इस दौरान समाज की विभिन्न इकाइयों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस अवसर पर आयोजन समिति सक्ती के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर, प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय सचिव ललित बघेल तथा कूर्मि संझा संयोजक डाकेश्वर परगनिहा उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठित अतिथियों ने समाज के इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं और कार्यक्रम में उपस्थिति का आश्वासन दिया।










