
KPN24:- छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों के लिए QR कोड जारी किए गए हैं। इन QR कोड के माध्यम से अभ्यर्थी न केवल अपने, बल्कि अन्य सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी देख सकते हैं। इसके साथ ही सभी जिलों की मेरिट सूची भी तैयार कर जारी कर दी गई है।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु तीन स्तरीय grievance redressal व्यवस्था लागू की गई है—
जिला स्तर पर: सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) लगातार तीन दिनों तक अभ्यर्थियों की शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं।
राज्य स्तर (PHQ): 19 एवं 20 तारीख को ADG श्री एस.पी. कल्लूरी पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर में बैठकर अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनेंगे।
शासन स्तर: 21 तारीख को गृहमंत्री स्वयं सिविल लाइन C-3, रायपुर निवास में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे और अभ्यर्थियों की बात सुनेंगे।
जो अभ्यर्थी रायपुर नहीं आ सकते हैं, वे अपने-अपने जिले के SP कार्यालय में जाकर ऑनलाइन माध्यम से इस शिकायत निवारण प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था अभ्यर्थियों को विश्वास और सुविधा प्रदान करेगी।










