
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा जनपद पंचायत के ग्राम गतवा में आज विकास कार्यों की एक और कड़ी जुड़ गई। लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसी अवसर पर विधायक निधि से निर्मित PDS गोदाम का औपचारिक लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि दो वर्ष पूर्व क्षेत्र में विकास की जो बुनियाद रखी गई थी, वह आज गांव-गांव में मजबूत संरचनाओं के रूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वे इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम गतवा के निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा, सुव्यवस्थित जल निकासी और राशन वितरण की सुगम व्यवस्था मिलेगी, जिससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन में उल्लेखनीय सुधार होगा। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और अधिक विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में सदन यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, बलौदा), कन्हैया राठौर (पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत बलौदा), रोहित कश्यप (सरपंच, गतवा) सहित दिनेश मिरी, शशि जगत, सिद्धूराम बिंझवार, रेशमलाल बिंझवार, हेमंत कश्यप, वेदप्रकाश कश्यप, श्रीमती उमा बाई, श्रीमती तेरसबाई, श्रीमती मोहनमती यादव, उत्तमदास महंत, प्रतिपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कमलेश राठौर, गजानंद बिंझवार, जीवन भारती, बृहस्पति सिंह, मारकंडे साहू, मोनू बिंझवार, भरत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।










