"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस की गांधीगिरी: दोपहिया चालकों को दिए फूल, 100 हेलमेट वितरित

सड़क सुरक्षा के लिए अनूठी पहल, बिना हेलमेट चालकों को किया गया जागरूक

मनीष विद्यार्थी खरगोन।
KPN24:- खरगोन जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खरगोन पुलिस द्वारा अभिनव पहल की गई। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टु सहगल एवं श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में यातायात थाना पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

इसी क्रम में बुधवार को गायत्री मंदिर तिराहा पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे पुरुष एवं महिला चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और कुल 100 हेलमेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जागरूक चालकों को फूल देकर सम्मानित किया तथा सभी से नियमित रूप से हेलमेट पहनने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टु सहगल, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी सहित यातायात थाना खरगोन का पुलिस बल उपस्थित रहा। खरगोन पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More