"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खिलावन प्रसाद रात्रे को मिली मानद डॉक्टरेट उपाधि, जिले में हर्ष का माहौल

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बनारी ग्राम निवासी एवं शिक्षा क्षेत्र में सतत सक्रिय शिक्षक खिलावन प्रसाद रात्रे को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद (हरियाणा) द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है।

श्री रात्रे, पिता स्व. शांति लाल रात्रे, वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला आनंदनगर, पोड़ीशंकर, विकासखंड बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे शिक्षादान फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ सांस्कृतिक सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
शिक्षादान फाउंडेशन के माध्यम से श्री रात्रे द्वारा बच्चों को निःशुल्क उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके सतत प्रयासों के लिए उन्हें पूर्व में भी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कोरोना काल के दौरान मोहल्ला क्लास का संचालन, बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।
मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने की सूचना मिलते ही शिक्षक साथियों, मित्रों एवं समाजजनों में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है। जिले में उनके इस सम्मान को शिक्षा के क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More