
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बलौदा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती 25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पुष्प वाटिका के समीप निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
लोकार्पण उपरांत अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर नगर पंचायत बलौदा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्वतजनों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने अटल जी की जीवनी, उनके राजनीतिक सफर, राष्ट्रसेवा, सुशासन की अवधारणा एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर जनपद पंचायत बलौदा की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता, जिला महामंत्री अनिल हरवंश, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एस. कुमार देवांगन, मणिकांत अग्रवाल, गौ सेवा आयोग ब्लॉक अध्यक्ष अजय कटकवार, हेमंत कटकवार, भूपेंद्र गुप्ता, दुर्गेश स्वर्णकार, रामायण गुप्ता, बसंत गुप्ता, प्रवीण डहरिया, आरिफ कुरैशी, हरगोविंद, अश्वनी कसेर, जय विलास कुर्रे, रामसेवक कुंभकार, राजकुमार सोनी, राजेश बाबा देवांगन सहित नगर पंचायत बलौदा के समस्त कर्मचारीगण, स्वच्छता दीदियां एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन राधेश्याम शर्मा एवं नरेंद्र मित्तल द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बलौदा हरदयाल रात्रे द्वारा किया गया।










