"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत जैजैपुर बनाए गए राजेश लहरे

KPN24:- सक्ती जिले की विधानसभा जैजैपुर क्षेत्र क्रमांक 37 के विधायक बालेश्वर साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जैजैपुर अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के लिए राजेश लहरे को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
नियुक्ति के पश्चात राजेश लहरे ने विधायक बालेश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने हेतु सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राजेश लहरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में गोपाल भारद्वाज, चंदन धीवर, नकुल चन्द्रा, पींटू चौहान, देवेंद्र धीवर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More