"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल ने मो. यूनुस का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर |

KPN24:- बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे अत्याचार, हिंसा और निर्मम हत्याओं के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। दोपहर लगभग 3 बजे शहर के कमल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मो. यूनुस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन के पश्चात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा को तत्काल रोकने की मांग की। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रसार-प्रचार प्रमुख दिनेश राठौड़ ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिन्दू विरोधी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय हैं।
उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में बांग्लादेश के म्यमेनसिंह जिले में दीपू चंद्रदास नामक हिन्दू युवक की जिहादी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तथा बाद में शव को आग के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही हिन्दू बेटियों के साथ अमानवीय कृत्य किए गए। ऐसी घटनाओं से पूरे भारत में हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल जिला संयोजक सुनील गांठे, जिला उपाध्यक्ष संतोष पंडित, जिला विधि प्रमुख किशोर यादव, सुधीर मिसाल, दिलीप इंगले, भूषण पाटिल सहित विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More