"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सिवनी हाई स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के पंचम दिवस के अवसर पर ग्राम सिवनी स्थित हाई स्कूल में महिला सुरक्षा विषय पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयं विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को विशेष रूप से
घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों
गुड टच एवं बैड टच की पहचान
साइबर अपराधों से बचाव
सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग
नशा सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव
के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया।
CSP जांजगीर ने बताया कि इन जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों एवं उपलब्ध पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी देना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठा सकें और स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
हर क्षेत्र में पहुंचेगा अभियान
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर चलाया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा एवं पीछा करने जैसी घटनाओं से निपटने के व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की गई।
यह जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों की रोकथाम करने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस का एक सराहनीय प्रयास है।
हेल्पलाइन पर कॉल करें:
किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें।
ऑनलाइन शिकायत:
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More