
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरसी (समलाई चौक, स्कूल पारा) में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की अमृतमयी गाथा अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 7 फरवरी को भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगा।
भजन–कीर्तन की मधुर ध्वनि के बीच यज्ञ स्थल से निकली कलशयात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए हसदेव नदी से जलभराव कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुँचेगी, जहाँ आध्यात्मिक वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहेगा।
आयोजन के यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र कृष्ण महाराज (बिर्रा वाले) होंगे।
8 फरवरी को वेदी पूजन एवं देव आह्वान के साथ रामकथा का विधिवत शुभारंभ होगा।
16 फरवरी को चयनित मानस मंडलियों की फाइनल मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति द्वारा नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे—
प्रथम ₹15,000, द्वितीय ₹11,000, तृतीय ₹9,000, चतुर्थ ₹7,000, पंचम ₹5,000, षष्ठम ₹4,000, सप्तम ₹3,000, अष्टम ₹2,000, नवम ₹1,500 एवं दशम ₹1,000 (श्रीफल व स्मृति चिन्ह सहित)।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बालेश्वर साहू (जैजैपुर) सहित जिला व जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दिनेश कुमार चंद्रा करेंगे।
अखंड नवधा रामायण समिति समलाई चौक स्कूल पारा के अध्यक्ष रसिया राम चंद्रा, उपाध्यक्ष संतोष चंद्रा, कोषाध्यक्ष शंकर लाल चंद्रा, सचिव सुनील चंद्रा सहित समस्त पदाधिकारी, मुख्य यजमान एवं ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
17 फरवरी को यज्ञ–हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ अखंड नवधा रामायण का पावन समापन होगा।










