"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध रेत माफिया पर कड़ा प्रहार: अकलतरा पुलिस ने 14 हाइवा किए जब्त, मचा हड़कंप

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी 2026

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही मुहिम ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 रेत से लदे हाइवा वाहनों को जब्त कर रेत माफिया के नेटवर्क पर करारा वार किया है।
यह कार्रवाई विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक, के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। बीती देर रात अकलतरा क्षेत्र में हाईवे पर दबिश देकर पुलिस टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 14 हाइवा वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा।
कार्रवाई का नेतृत्व SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी ने किया। मौके पर ही सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। संबंधित वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध गौड़ खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More