"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिर्रा में गूंजा भक्ति और सुरों का संगम, दिव्या ममता मानस मंडली बनी विजेता

KPN24.com जांजगीर-चांपा बिर्रा 19 मार्च 2026 

बिर्रा के साहू मोहल्ला नवधा चौक में आयोजित अखंड नवधा रामायण के अंतर्गत मानस गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन बीती रात हुआ, जहां भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में चयनित 18 मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को राममय बना दिया।

फाइनल मुकाबले में अपनी प्रभावशाली गायन, वादन और प्रवचन कला से दिव्या ममता मानस मंडली, बोरदा (सक्ती) ने सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। विजेता मंडली को 15,000 रुपये नगद एवं आकर्षक शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अन्य विजेताओं की सूची
प्रतियोगिता में अन्य मंडलियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया—
द्वितीय – शत्रुघन मानस मंडली, औरदा (₹12,000)
तृतीय – लोहराकोट (₹9,000)
चतुर्थ – दर्राभाठा (₹7,000)
पंचम – पेंड्री (₹5,000)
षष्ठम – ओडेकेरा (₹3,000)
सप्तम – करही (₹2,000)
अष्टम – करतला (₹1,000)
नवम – बिरगहनी
सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ शील्ड प्रदान की गई, वहीं शेष मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विशेष सम्मान भी रहे आकर्षण का केंद्र
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया—
बेस्ट टीकाकार – तुलसी के पूजा मानस मंडली, धमतरी
बेस्ट तबला वादक – सूरदास, कचंदा
दोनों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
पुरस्कार वितरण समारोह में यज्ञाचार्य पं. दिलीप कुमार पाण्डेय (अर्जुन महाराज) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन में बल्दू राम साहू, सुदर्शन दास वैष्णव, रमेश कुमार साहू, सुरेंद्र दुबे, बलराम कश्यप समेत बड़ी संख्या में मोहल्लावासी शामिल हुए।
अंत में विधि-विधान से यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति और सहस्त्रधारा ब्राह्मणों के साथ अखंड नवधा रामायण का समापन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More