"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाला आरोपी, कोरबा से गिरफ्तार*

KPN24.com जांजगीर चांपा  08 जून 2026

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाला आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 64(M), 65(1), 69 BNS एवं धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

आरोपी दुवास केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 21 साल निवासी जवाली, थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा

मामला क्या था

प्रार्थी ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बालिका दिनांक 05.03.26 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना पर थाना बलौदा में अपराध क्र. 107/2026 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

थाना बलौदा पुलिस द्वारा लगातार आरोपी और अपहृता की तलाश कर रही थी। जिसको सायबर तकनीकी के आधार पर नाबालिग बालिका को आरोपी दुवास केंवट जिला कोरबा के कब्जे से दस्तयाब किया गया।

प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, महिला प्र.आर. रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, लखेश विश्वकर्मा व म.आर. चंद्रप्रभा शांते का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More