"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अफसरों के तबादले से मची हलचल

11 जिलों के एसपी बदले, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, रायपुर कमिश्नरेट भी बदलाव की जद में

KPN24.com रायपुर 10 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में अब तक के सबसे बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत कवर्धा, धमतरी, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दंतेवाड़ा सहित 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदलते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में प्रशांत कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (बस्तर क्षेत्र) के आईजी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर को पदोन्नति देते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव
इस प्रशासनिक फेरबदल का असर राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पर भी साफ दिखाई दिया। कमिश्नरेट के तीनों डीसीपी का तबादला कर उन्हें अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है। फिलहाल केवल एक जोन में डीसीपी की पदस्थापना हुई है, जबकि दो जोन में नए अधिकारियों की नियुक्ति होने तक व्यवस्था अंतरिम रूप से संचालित की जाएगी।
कानून-व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी
सरकार का मानना है कि यह व्यापक तबादला कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, पुलिस प्रशासन में जवाबदेही बढ़ाने तथा कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। नई पदस्थापनाओं के बाद सभी अधिकारी शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

सूची यहां देखें। 👇

Order(1) 10-Jul-2026 19-39-27

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More