"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हाँफा के सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज का दरबार, जहाँ आस्था के साथ पूरी होती हैं मनोकामनाएं

KPN24.com बिलासपुर 20 अगस्त 2026

सकरी क्षेत्र के हाँफा में स्थित प्रसिद्ध एवं जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ का दरबार वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि सच्चे मन और अटूट श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ की शरण में पहुंचने वाले भक्तों को संकटों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्राचीन समय से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहा है। प्रतिदिन दूर-दराज से भक्त यहां पहुंचकर सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज एवं भगवान नृसिंहनाथ के दर्शन करते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां सच्चे भाव से की गई पूजा कभी निष्फल नहीं जाती।
भक्त प्रह्लाद की तरह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं भगवान नृसिंहनाथ
मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा बताते हुए कहा कि यह सिद्धपीठ आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है। उनके अनुसार जो श्रद्धालु विधि-विधान और श्रद्धा के साथ यहां पूजा-अर्चना कर बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
आचार्य धनेश उपाध्याय ने कहा कि भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा उसी प्रकार करते हैं, जैसे उन्होंने प्राचीन काल में भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। उनका स्मरण भक्तों के मन से भय और नकारात्मकता को दूर करने का माध्यम माना जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और जायज़ मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
हर गुरुवार गूंजता है रामचरितमानस का पाठ
हाँफा स्थित इस आध्यात्मिक केंद्र में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्रीरामचरितमानस का पाठ एवं गायन किया जाता है। इसके साथ विशेष पूजन, हवन और महाआरती का आयोजन होता है। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ लेते हैं।
आचार्य धनेश उपाध्याय के सानिध्य में होने वाले इन धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण निर्मित होता है। श्रद्धालु भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ. महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, सुश्री सोनल उपाध्याय, पंडित क्रियांश उपाध्याय, सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय, भेदी कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय, रामलाल कश्यप, अवधेश गुप्ता, पंडित राजेंद्र तिवारी, पंडित केजू राम शर्मा, माधव श्रीवास, कौशल प्रसाद कोरी, सुखाऊ राम कैवर्त, ज्ञानेश कैवर्त सहित बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More