
Kpn24.com जांजगीर-चांपा 24 अगस्त 2026
नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में तेजी देखने को मिली।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना अजाक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रजत दीवान ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और इसी दौरान उसके साथ जबरन अनाचार किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर थाना अजाक में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में डीएसपी अजाक सतरूपा तारम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में डीएसपी अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे एवं थाना अजाक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










